8 Best South Indian Mystery Thriller Movies In Hindi |Murder Mystery Thriller| D Block

Vinod Pandey
By -
0

Best South Indian Movies: स्वागत है दोस्तों एक बार फिर से हमारी वेबसाइट पर। दोस्तों ,आज मैं आपके सामने 8 Best South Indian Mystery Suspense Thriller Movies लेकर आया हूँ जिनमें आपको एक यूनिक स्टोरीलाइन देखने को मिलेगी और सस्पेंस थ्रिलर की कमी भी बिल्कुल महसूस नहीं होगी। 


तो इस लिस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ियेगा ताकि आपको सभी मूवीज के बारे में अच्छे से पता चल सके, और जो मूवीज यूट्यूब में उपलब्ध हैं वो आप सीधे हमारी साइट से ही देख सकतें हैं। 


8 Best South Indian Mystery Thriller Movies In Hind



Table of Contents

8 Best South Indian Mystery Thriller Movies In Hindi


8. D Block


Directed by Vijay Kumar Rajendran
Release date 1 July 2022
Running time 135 minutes
Language Tamil

नंबर आठ पर हमने रखा है साल 2022 की एक एक्शन थ्रिलर मूवी डी ब्लॉक को। मूवी के स्टारकास्ट में आपको अतुल निधि और अवंतिका ठाकुर जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। 


कहानी की बात की जाए तो जब एक इंजीनियरिंग कॉलेज में एक स्टूडेंट एक दिन कहीं अचानक से गायब हो जाती है और बाद में उसकी लाश मिलती है तब कॉलेज का एक स्टूडेंट, एक नौजवान लड़का उस लड़की के साथ क्या गलत हुआ है, किसने क्या गुनाह किया है? गुनहगार को पकड़ने के लिए निकल पड़ता है। 


तो वो लड़का कैसे गुनहगारों तक पहुंचता है। आगे की कहानी में क्या कुछ होता है आपको मूवी में देखना होगा। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग है 5.6। एक साइको किलिंग पर बेस्ड मूवी अगर आपको देखनी है तो इस मूवी को जरूर देखिएगा। 


मूवी के शॉकिंग ट्विस्ट और मजबूत स्टोरीलाइन आपको इंगेज करने में कोई कमी नहीं छोड़ने वाली है। अरुण निधि की एक्टिंग भी मूवी में पूरी जबरदस्त है जो देखने में काफी मजेदार लगेगी। 




7. Attral 


Directed by K. L. Kannan
Release date 14 October 2022
Running time 118 minutes
Language Tamil

नंबर सात पर आती है साल 2022  की एक मर्डर मिस्ट्री मूवी अटराल । मूवी में आपको सिद्धार्थ और वामसी कृष्णा जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। 


कहानी की बात की जाए तो कहानी एक पिता के बारे में है जो कि पेशे से एक मैकेनिक होता है जिसे अपने बेटे की कार डिजाइन करने के सपने को पूरा करने के लिए 10 लाख रुपयों की जरूरत होती है। एक दिन उस आदमी को किसी रहस्यमय आदमी द्वारा मार दिया जाता है। 


तो अब उस आदमी का बेटा अपने पिता के हत्यारों को ढूंढने और बदला लेने के लिए निकल पड़ता है। तो कैसे अपने पिता के हत्यारे तक वो लड़का पहुंचता है, यह  आपको मूवी में देखना चाहिए। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग है 4.8। 


यह  एक रिवेंज थ्रिलर मूवी है जिसमें बेटा अपने बाप का बदला लेगा। जिस तरह से इस मूवी में पिता पुत्र का रिश्ता दिखाया गया है वह काफी इमोशनल है। बाकी मूवी के एक्शन सीक्वेंस बहुत ही ज्यादा बेहतरीन है जिसके लिए आपको ये मूवी जरूर देखनी चाहिए। 




6. Gold  Case


Directed by Tanu Balak
Release date 30 June 2021
Running time 140 minutes
Language Malayalam

 

नंबर छह पर आती है साल 2021 की एक मर्डर मिस्ट्री मूवी गोल्ड केस। इस मूवी में आपको पृथ्वीराज सुकुमारन और अथमियाराजन जैसे कलाकार नजर आएंगे। 


कहानी की बात करें तो पुलिस को लिफाफे में किसी इंसान की खोपड़ी मिलती है तो पुलिस पता लगाने में जुट जाती है कि ये खोपडी किसकी है, किसने इस इंसान का मर्डर किया था और पुलिस हत्यारे को ढूंढने लगती है। और दूसरी तरफ एक जर्नलिस्ट इस पूरे मामले की छानबीन करते हुए एक आत्मा का सामना कर बैठता है। 


तो क्या होता है आगे की पूरी कहानी में जानना है तो दोस्तों आपको मूवी देखनी होगी। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग है 6.1। दोस्तों मूवी का कॉन्सेप्ट एकदम फ्रेश है। इनवेस्टिगेशन को जिस तरह से हॉरर लुक्स के साथ दिखाया गया है देखने में काफी इंटरेस्टिंग रहेगा। 


पहले हाफ को पूरी जिज्ञासा के साथ दिखाया गया है और दूसरे हाफ में सस्पेंस को खोला गया है। मूवी का सस्पेंस ही है जो आपको आखिर तक बांधे रखेगा। 




5. Mission: Chapter 1 


Directed by A. L. Vijay
Release date 30 June 2021
Running time 110 minutes
Language Tamil

नंबर फाइव पर आती है साल 2024 की एक एक्शन थ्रिलर मूवी मिशन :चैप्टर वन। मूवी में आपको, अरुण विजय और एमी जैक्सन जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। 


कहानी की बात करें तो एक भारतीय आदमी जेल में अपने गुनाहों के कारण कैद होता है और बाहर उसकी बेटी को ऑपरेशन की जरूरत होती है। तो कैसे भी करके वो आदमी अपनी बेटी के इलाज के लिए जेल से भाग निकलता है और पुलिस उस आदमी को पकडने के लिए जुट जाती है। 


तो कैसे वो आदमी पुलिस से बच बचाकर अपनी बेटी का इलाज करवाता है। उसे किन किन चुनौतियों का सामना करना पडता है आपको मूवी में देखना होगा। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग है 5.9। 


मूवी की स्टोरीलाइन काफी सिंपल है पर जिस तरह से प्रस्तुत की गई है मूवी का स्क्रीनप्ले बहुत ही खास लगने लगता है। कहीं पर भी मूवी एक मिनट के लिए भी बोर नहीं करती है। अरुण विजय ने इस बार अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर कुछ नया किया है, जिसके लिए दोस्तों आपको ये मूवी देखनी होगी। 




4. Kalank 

नंबर चार पर हमने रखा है साल 2019  की एक ड्रामा थ्रिलर मूवी कलंक। मूवी के स्टारकास्ट में आपको आलिया भट्ट और वरुण धवन जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। 


कहानी की बात करें तो स्वतंत्रता पूर्व भारत में छह व्यक्ति प्यार, धोखा और बदले का अनुभव करते हैं। सबकी कहानी, सबकी जिंदगी की रेखाएं एक दूसरे से जुडी होती है। तो पूरी कहानी जानने के लिए आपको मूवी देखनी होगी। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग है 3.6 । 


वैसे तो आपमें से बहुत से लोगों ने इस मूवी को देखा होगा पर जिन्होंने नहीं देखी एक बार देख सकते हैं। मूवी एपिक लव सागा के समय को दिखाती है। प्यार में धोखा, रिश्तों में कड़वाहट बहुत कुछ दिखाया जाता है जो मूवी में अच्छा खासा थ्रिल बनाए रखता है। 




3. Puthiya Niyamam 


Directed by A. K. Sajan
Release date 12 February 2016
Running time 132 minutes[
Language Malayalam

नंबर तीन पर आती है एक कमाल की क्राइम थ्रिलर मूवी पुथिया नियमम, जिसमें आपको नयनतारा और मामूट्टी जैसे कलाकार नजर आएंगे। 


कहानी की बात करें तो वासुकी एक कथकली डांसर होती है जो कि अपने पड़ोसी से बदला लेना चाहती है, जिसने उसका बलात्कार किया था। वासुकी यह सब अपने पति को बताने से डरती है और डीसीपी जीना भाई से मदद मांगती है कि वो उस बलात्कारी को मारें। तो कैसे वासुकी अपना बदला लेती है यह आपको मूवी में देखना चाहिए। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग है 6.5। 


दोस्तों इस मूवी को जब मैंने देखा था तो मुझे लगा कि मैंने एक परफेक्ट क्राइम थ्रिलर को विटनेस किया है। मूवी में थ्रिल की कोई कमी नहीं है। मूवी स्पष्ट रूप से यह दिखाती है कि महिलाओं को आज के समाज में कितना मेंटल प्रेशर झेलना पड़ता है। जिसके साथ  रेप जैसी घटना हुई हो सोसाइटी तब भी उस महिला को बहुत ही गलत नजरों से देखती है। 




2. Aazam 

नंबर दो पर आती है साल 2023  की एक क्राइम मिस्ट्री मूवी अजाम। मूवी में आपको जिमी शेरगिल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार देखने को मिल जायेंगे। 


कहानी की बात करें तो कहानी माफिया डॉन नवाज खान के इर्द गिर्द घूमती है जो कि मुंबई पर राज करना चाहता है और उसे ब्लड कैंसर भी है। जिस कारण थोड़े ही दिनों में उसकी मौत हो जाएगी और बहुत से माफिया उसकी जगह लेना चाहते हैं और  मुंबई पर अपना राज जमाना चाहते हैं। 


तो ये सब किससे और कैसे मुमकिन होगा आपको मूवी में देखना पडेगा। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग है 5.9। दोस्तों अगर गैंगस्टर सागा मूवी देखना चाहते हो तो इस मूवी को देखो। मूवी का स्क्रीनप्ले भी अच्छा है आपको अच्छे से इंगेज करके रखता है। आखिर तक आपको पूरी मूवी देखने के लिए मजबूर करेगा। 




1. Karma Strikes 

नंबर एक पर आती है साल 2023  की एक भूतिया थ्रिलर मूवी कर्मा स्ट्राइक्स। मूवी के स्टारकास्ट में आप को युवरदनई और जोनी सेरेट जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। 


कहानी की बात करें तो हर एक कहानी अपने अपने कर्मा को फेस जरूर करती है और ऐसा ही इस फिल्म में भी दिखाया गया है। अनिल और दिव्या एक विवाहित जोड़े के संबंध के बीच जब धोखा खा जाता है तब उसके परिवार पर पूरी मुसीबत पड़ जाती है और उसकी बेटी पर भी। 


तो अनिल की बेटी को क्या हुआ है और वह उसे कैसे बचाता है यह आपको मूवी में देखना होगा। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग है 6.2। मूवी में ट्विस्ट बिलकुल अप्रत्याशित हैं जिनके बारे में आपने सोचा तक नहीं होगा। अच्छी स्टोरी लाइन है, तो बोर होने का सवाल ही नहीं उठता। तो जिसने मिस कर दी है एक बार इस मूवी को जरूर देखिएगा। 


यह भी पढ़ें : 

10 Best Highest-Rated South Indian Movies on IMDb 2024

10 Best Highest-Rated South Indian Movies on IMDb 2024

10 Best South Indian Suspense Thriller Movies In Hindi Dubbed 2024


Wrapping Up

तो दोस्तों, ये थी हमारी आज की 8 Best South Indian Mystery Thriller Movies In Hindi जिसमे हमने आपको इन सारी मूवीज की स्टोरी लाइन,पॉजिटिव पॉइंट्स , नेगेटिव पॉइंट्स और रेटिंग बता दी है। अब आगे आप इनमे से कौन सी मूवी देखना पसंद करते हैं हमे जरूर बताएगा। अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।


Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)