8 Best South Indian Mystery Thriller Movies In Hindi |Murder Mystery Thriller| Good Night

Vinod Pandey
By -
0

 Best South Indian Movies: स्वागत है दोस्तों एक बार फिर से हमारी वेबसाइट पर। दोस्तों ,आज मैं आपके सामने 8 Best South Indian Mystery Suspense Thriller Movies लेकर आया हूँ जिनमें आपको एक यूनिक स्टोरीलाइन देखने को मिलेगी और सस्पेंस थ्रिलर की कमी भी बिल्कुल महसूस नहीं होगी। 


तो इस लिस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ियेगा ताकि आपको सभी मूवीज के बारे में अच्छे से पता चल सके, और जो मूवीज यूट्यूब में उपलब्ध हैं वो आप सीधे हमारी साइट से ही देख सकतें हैं। 


Best South Indian Mystery Thriller Movies In Hindi


Table of Contents

Best South Indian Mystery Thriller Movies In Hindi


8. Vinaro Bhagyamu Vishnu Katha 


Directed by Murali Kishor Abburu
Release Date 18 February 2023
Running Time 143 minutes
Language Telugu
Box Office Collection est. ₹11.07 crore

नंबर आठ पर आती है साल 2023 की एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी विनारो भागयामु विष्णु कथा , जिसमे आपको किरण अब्बवरम और कश्मीरा परदेसी जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। 


कहानी है एक लडके विष्णु की जो कि एक यूट्यूबर दर्शना से एक रोंग नंबर के जरिए मिलता है और ये मुलाकात इनकी मोहब्बत में बदल जाती है। हालांकि गलत नंबर खतरे और रहस्य का कारण बन जाता है। 


उस गलत नंबर के कारण आखिरकर कहानी में आगे क्या कुछ होता है, क्या मिस्ट्री निकल कर सामने आती है जानने के लिए दोस्तों आपको मूवी देखनी होगी। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग है 6.7। 


7. Good Night 


Directed by Vinayak Chandrasekaran
Release Date 12 May 2023
Running Time 143 minutes
Language Tamil
Box Office Collection est. ₹₹ 10.25 Cr crore

नंबर सात पर आती है साल 2023 की एक ड्रामा मूवी गुडनाइट जिसमें दोस्तों आपको मीठा रघुनाथ और मणिकंदन जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। 


कहानी की बात करें तो मोहन नामक एक लड़का एक मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करता है। उसकी जिंदगी का हर एक दिन मस्त गुजर रहा होता है। लेकिन समस्या आनी तब शुरू होती हैं जब मोहन की शादी एक अनु नाम की लड़की से हो जाती है। 


दोस्तों  मोहन को सोते समय खर्राटे लेने की आदत होती है, जो उनकी शादीशुदा जिंदगी पर गहरा असर डालती है। मोहन के परिवार वालों को मोहन के खर्राटों की आदत होती है पर उस लडकी को नहीं जो मोहन की जिंदगी और उसके परिवार में नहीं है। तो ऐसे में मूवी में आगे क्या कुछ होता है देखना काफी मजेदार रहेगा। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग है 7.7 । 




6. Posham Pa 

नंबर छह पर आती है साल 2019 की एक ड्रामा थ्रिलर मूवी पोशम पा। इस मूवी में आपको शिवानी रघुवंशी, रागिनी खन्ना और इमाद शाह जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। 


कहानी प्राजक्ता नामक एक महिला के बारे में है जो कि नशे की आदी होती है और जिसका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ होता है। तो प्राजक्ता पहले तो पुरुषों को लुभाती है फिर उन्हें लूटकर उनकी हत्या कर देती है। फिर प्राजक्ता अपनी दोनों बेटियों को भी अपनी तरह हत्यारा बनने के लिए मजबूर करती है। 


इसी दौरान कहानी में आगे क्या कुछ होता है ये आपको मूवी में देखकर जानना होगा और जो काफी मजेदार भी रहेगा। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग है 6.2। 


5. Manu Charitra 


Directed by Bharath Peddagani
Release Date 23 June 2023
Running Time 156 minutes
Language Telugu
Box Office Collection Data, is not available

नंबर पांच पर आती है साल 2023 में रिलीज हुई ड्रामा मूवी मनु चरित्र जिसमें आपको प्रिया रमानी और शिवा राजकुमार जैसे कलाकार देखने को मिल जायेंगे। 


कहानी की बात करें तो एक लडका शैक्षिक तौर पर बहुत ही समझदार और तेज दिमाग वाला होता है। जब उसे एक लडकी से प्यार हो जाता है तब उसकी जिंदगी में परेशानियों की सुनामी आ जाती है। वो बहुत सी मुसीबतों में फंस जाता है और इन मुसीबतों से छुटकारा पाने के लिए उसे एक टास्क पूरा करना होगा। तो वो टास्क क्या है यह पूरा मामला आपको मूवी में देखकर जानना होगा। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग है 7.5। 


4. Nanpakal Nerathu Mayakkam 


Directed by Lijo Jose Pellissery
Release Date 12 December 2022 (IFFK) 19 January 2023 (India)
Running Time 104 minutes
Language Malayalam, Tamil
Box Office Collection ₹ 6.6 Crore

नंबर चार पर हमने रखा है साल 2022 की एक सस्पेंस ड्रामा मूवी नंपाकल नेराथु मयक्कम , इसकी स्टारकास्ट में आपको मम्मूटी और राम्या पांडियन जैसे कलाकार नजर आएंगे। 


कहानी की बात करें तो कुछ मलयाली यात्रियों का एक ग्रुप एक बस की यात्रा करते हुए केरल जा रहा होता है जब बस तमिलनाडु के गांव में रुकती है तो बस में सवार सो रहे एक यात्री जेम्स की आंख खुल जाती है और जेम्स सुन्दरम् की तरह व्यवहार करने लग जाता है। 


आपको मैं ये बता दूं कि ये बस जिस गांव में रुकी है, सुंदरम नामक आदमी इस गांव से बिलॉन्ग करता था, जो बहुत साल पहले कहीं गायब हो गया था। तो जेम्स अचानक से सुंदरम की तरह व्यवहार क्यों कर रहा है इसके पीछे का रहस्य क्या है ये आप मूवी में देखेंगे। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग है 7.5। 


यह भी पढ़ें : 

10 Best Highest-Rated South Indian Movies on IMDb 2024

10 Best Highest-Rated South Indian Movies on IMDb 2024

10 Best South Indian Suspense Thriller Movies In Hindi Dubbed 2024


3. Chanakya Thanthram 


Directed by Kannan Thamarakulam
Release Date 3 May 2018
Running Time 104 minutes
Language Malayalam
Box Office Collection ₹ 80 crores

नंबर तीन पर आती है साल 2018 की एक मिस्ट्री थ्रिलर मूवी चाणक्य थंथराम, जिसके स्टारकास्ट में आपको शिवाडा और अनूप मेनन जैसे कलाकार नजर आएंगे।


मूवी की  कहानी की बात करें तो अर्जुन एक क्रिमिनोलॉजिस्ट होता है जो कि प्राइवेट डिटेक्टिव बनना चाहता है और उसे एक रहस्मय एजेंसी द्वारा काम पर रखा जाता है। पर कहानी में मोड़ तब आता है जब अर्जुन झूठ और अपराध के जाल में फंस जाता है और उसे अपने मालिक पर शक होता है। 


तो अर्जुन के साथ क्या हो रहा है जिससे वो बहुत सारी मुसीबतों में फंस चुका है ये आपको मूवी देख कर पता चलेगा। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग है 5.1। 


2. Rocky


Directed by Arun Matheswaran
Release Date December 23, 2021
Running Time 121 minutes
Language Tamil

 

नंबर दो पर आती है साल 2019 की एक क्राइम थ्रिलर मूवी रॉकी। मूवी में आपको संदीप साल्वे और अक्षया हिंडालकर जैसे कलाकार देखने को मिल जायेंगे। 


मूवी की स्टोरीलाइन की बात करें तो  एक जवान लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के रेप केस और उसकी हत्या के झूठे आरोप में फंस जाता है। फिर आगे वो एक पुलिस ऑफिसर के साथ मिलकर असली दोषी को पकड़ने की कोशिश करता है। तो क्या वो इसमें कामयाब हो पाएगा? असली मर्डर तक पहुंच पाएगा? यह सब आपको मूवी में देखना चाहिए। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग है 6.5 । 




1. Sundari 

नंबर एक पर आती है साल 2021 की एक ड्रामा मूवी सुंदरी। मूवी में आपको शामना कासीम और अम्बाती अर्जुन जैसे कलाकार देखने को मिल जायेंगे। 


कहानी की बात करें तो एक गांव की लडकी एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले लडके से शादी कर लेती है। कहानी एक अलग मोड़ ले लेती है जब अपने पति के जॉब से निकाले जाने के बाद उस लडकी को कुछ कदम उठाने पडते हैं जो उसकी मर्यादा के विरुद्ध होते हैं। 


आखिर उसे ऐस क्या करना पड़ता है यह आपको मूवी देखकर पता करना होगा। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग है 6.3। 




Wrapping Up

तो दोस्तों, ये थी हमारी आज की 8 Best South Indian Mystery Thriller Movies In Hindi जिसमे हमने आपको इन सारी मूवीज की स्टोरी लाइन,पॉजिटिव पॉइंट्स , नेगेटिव पॉइंट्स और रेटिंग बता दी है। अब आगे आप इनमे से कौन सी मूवी देखना पसंद करते हैं हमे जरूर बताएगा। अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)