10 Best Highest-Rated South Indian Movies on IMDb 2024

Vinod Pandey
By -
0

दोस्तों , आज इस लेख में मैंआपको पांच मिनट में Top 10 Highest IMDb Rated South Indian Movies बताऊंगा जो आपके होश उड़ा देगी। इस लिस्ट में 2023-2024 की बेस्ट सस्पेंस, कॉमेडी और रोमांटिक मूवीज मैंने बताई है जिसे देखने के बाद आप वाउ कहने वाले हो। नंबर 10, 5 और 2  की मूवी को बिलकुल भी मिस मत करना। तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं आज का यह लेख। 


10 Best Highest-Rated South Indian Movies


Table of Contents


10 Garudaan 

Garudaan


चूहे और बिल्ली के गेम जैसे एक अमेजिंग मूवी देखना चाहते हो तो यह मूवी देखो। कहानी में एक रेप हुआ है। रेपिस्ट को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पर उस आदमी का कहना है कि उसने रेप नहीं किया, फिर भी उसे सजा मिल जाती है। 


तो क्या सच में वह रेपिस्ट है? कैसे यह आदमी उस पुलिस ऑफिसर जिसकी वजह से उसे जेल जाना पड़ा, उससे बदला लेता है? यह आगे की कहानी है जो एक दिलकश स्क्रीनप्ले के साथ आप इस मूवी में देख सकते हो। 


मूवी में  सुरेश गोपी और बिजू मेनन के बीच जो फाइट हमें इसमें दिखाई गई है वो आप काफी इंजॉय करने वाले हो। मूवी के अंत का ट्विस्ट आप मिस मत करना। 


9. Samajavaragamana/ Mad   

Samajavaragamana/ Mad


नंबर 9 पर दो कॉमेडी मूवी है Samajavaragamana और  Mad। Samajavaragamana कहानी है एक ऐसे आदमी की जिसके दादा ने एक अजीब वसीयत बनाई थी, जिसमें उनके पिता के ग्रेजुएशन कंप्लीट होने के बाद उन्हें बहुत सारा पैसा मिलेगा। 


तो कैसे वो पढ़ाई में फिसड्डी अपने बाप का ग्रेजुएशन कंप्लीट करवाएगा ये आगे की कहानी है, जिसमें ढेर सारी कॉमेडी आपको देखने को मिलेगी। 


दूसरी मूवी है Mad जो चार इंजिनियरिंग स्टूडेंट्स की कहानी है जिनकी कॉलेज की मस्ती, शैतानियां आपको देखने को मिलती है। और यकीन करिये हर एक मिनट यह मूवी आपको  हँसाती रहती है। आप इन मूवीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हो। 


8. Neru 

Neru south movie


इस मूवी की कहानी है एक वकील की जिसे केस को जीतना है। एक अंधी लड़की के साथ रेप हुआ है। वह रेपिस्ट को नहीं जानती, तो किस तरह से पुलिस उस रेपिस्ट को ढूंढेगी, कैसे वकील उसे सजा दिलाएगा यह मूवी की कहानी है। यह मूवी हिंदी में भी आ चुकी है। 


हर  एक मिनट यह मूवी आपको कहानी से बांधकर रखेगी। ना ही मूवी में थ्रिल है, ना ही कोई बड़ा सस्पेंस हमें इसमें देखने को मिलता है। इसके बाद भी यह मूवी अपने ड्रामा से अंत तक आपको बांधकर रखेगी। इस मूवी को आप हॉटस्टार पर देख सकते हो। 



7. Thankam 

Thankam south movie


दो दोस्त मजे से अपने सोने की स्मगलिंग का बिजनेस कर रहे होते हैं। इसी बीच उनमें से एक की मुंबई में अचानक से मौत हो जाती है। 


मुंबई पुलिस हाथ मुंह धो कर इस मर्डर के पीछे की मिस्ट्री को जानना चाहती है की कैसे उस आदमी का खून हुआ और  किसने उसका खून किया? यह मिस्ट्री आगे की कहानी है जो काफी अनोखे ढंग से डायरेक्टर आपको दिखाते हैं। 


इस मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करते हुए जो इन्वेस्टिगेशन हमें देखने को मिलती है वो एकदम से आपको उलझाये रखती है जिससे यह मूवी देखने में  आपको काफी ज्यादा मज़ा आएगा। आप  प्राइम वीडियो पर इस मूवी को देख सकते हो। 



6. Baby  

Baby south movie


7. 1 IMBD रेटिंग के साथ बेबी मूवी एक जोड़े को उनकी लव लाइफ और रिलेशनशिप को टेस्ट करती है कि बचपन से उन दोनों का प्यार क्या कोई तीसरा तोड़ पाएगा। 


तो कहानी है आनंद और वैष्णवी की, जो बचपन से ही एक दूसरे से प्यार करते हैं। आनंद एक ऑटो ड्राइवर बन चुका है और वैष्णवी यूनिवर्सिटी में आ चुकी है। तो क्या इन दोनों का प्यार तब भी कायम रह पाएगा जब वैष्णवी के प्यार में कोई तीसरा पागल हो चुका है। 


दोस्तों  वाकई में यह मूवी काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग है। मूवी में कॉमेडी के साथ साथ काफी सारे इमोशनल सीन भी हैं। कहानी सीधे दिल को छू जाती है। ऊपर से इसका BGM खत्म होने के बाद भी आपके दिमाग में घूमता रहेगा। आप इस मूवी को AHA app पर देख सकते हो। 


5. Premalu 

Premalu


इस मूवी की कहानी है एक लड़के की जिसे शादी के दौरान एक लड़की से प्यार हो जाता है। तो क्या वो उससे अपने प्यार का इजहार कर पाएगा। क्या वो लड़की उस लड़के को स्वीकार करेगी? यह सब तो आपको मूवी देखकर ही पता चलेगा। 


बाकी इस मूवी की लव स्टोरी बाकी रोमांटिक मूवी से काफी ज्यादा हटके और देखने में मज़ा देने वाली है। मूवी शुरू से ही अपना टच बनाकर रखती है। इसके हर एक कैरेक्टर आपको पसंद आएंगे। सचिन और रेनू के बीच जो बॉन्डिंग दिखाई गई है, जिस तरह से सचिन उसके लिए तड़पता है ये सब आप काफी ज्यादा इंज्वॉय करने वाले हो। 


तो हम कह सकते हैं की काफी समय बाद हमे एक अमेजिंग रोमांटिक मूवी देखने को मिल रही है। अच्छी बात यह है कि यह मूवी हिंदी में भी आ चुकी है जिसे आप  हॉटस्टार पर देख सकते हो। 



4. Sapta Sagardaache Ello Side B 

Sapta Sagardaache Ello Side B


इस रोमांटिक मूवी की बात ही मत पूछो, आंखों में आंसू ना भर दिए तो कहना। तो कहानी है मनु और पिया की जो एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे पर दोनों अलग हो जाते हैं। दोनों की ज़िंदगियाँ पूरी तरह से बदल चुकी है। 


तो क्या मनु प्रिया को भूल पाएगा? वो आगे क्या करेगा? यह इस मूवी की कहानी है। यह मूवी सेकंड पार्ट है। इसका पहला पार्ट का नाम है Side A जो हिंदी में भी डब की गई है। इससे पहले आपको वही देखनी चाहिए, तभी आपको पूरी कहानी समझ में आएगी। आप इस मूवी को प्राइम वीडियो पर देख सकते हो। 


3. Viduthalai Part 1

Viduthalai Part 1


दिमाग सुन्न हो जाए, ऐसा कंटेंट देखना चाहते हो तो यह मूवी देखो। इसका वो रूप आपको देखने को मिलेगा जो आपने सोचा भी नहीं होगा। ऑपरेशन घोस्ट हंट के नाम से सरकार ने एक लोकल एक्टिविस्ट को पकड़ने का मिशन दिया है, जो हिंसा का इस्तेमाल कर सरकार के निर्णयों का विरोध कर रहे हैं। 


तो क्या पुलिस उस एक्टिविस्ट को पकड़ पाएगी? यह मूवी की कहानी है। 8.3 IMdb रेटिंग  के साथ यह मूवी आपको अचंभित करने वाली है कि अतीत में क्या क्या लोगों को सहना पड़ा था? माकन की अमेजिंग डायरेक्शन वाली यह मूवी आप जी फाइव पर देख सकते हो। 



2. The Goat Life 

The Goat Life


एक बंदा विदेश जाता है यह सपना संजोए कि अपनी फैमिली को अच्छी लाइफ दे पाएगा। क्या होता है जब वह रेगिस्तान में बस एक चरवाहा बन कर फंस जाता है और कैसे वो वहां सर्वाइव करेगा? क्या वो उस दलदल से बाहर निकल पाएगा? यह मूवी की कहानी है जो एक एक सेकंड आपको इस मूवी की गरमाहट महसूस कराएगी। 


दोस्तों , जो मूवी की राइटिंग है, जो इसकी डायरेक्शन है, जो सुकुमारन ने इसमें एक्टिंग की है सच में आप इस मूवी के फैन हो जाओगे। मूवी लगभग तीन घंटे की है फिर भी लंबी महसूस नहीं होती। तो इंडियन सिनेमा में कुछ अद्भुत देखना चाहते हो जो आपको थ्रिल भी दे तो इस मूवी को मिस मत करना। 


1. Manjummal Boys 

Manjummal Boys


अब बात करते हैं इस लिस्ट की नंबर वन मूवी की जो आपकी सांसे रोक देगी। एक गड्ढा जिसमें गिरने के बाद आज तक 13 लोगों में से एक भी जिंदा बाहर नहीं आ पाया। उस गड्ढे में एक दोस्तों का ग्रुप जो पहाड़ों पर एडवेंचर करने के लिए जाते हैं उनमें से एक उसमें गिर जाता है। 


तो क्या उस गड्ढे में गिरने के बाद वो जिंदा बच पाएगा यह आगे की कहानी है। आप अंत तक इस मूवी को इंजॉय करने वाले हो। उस आदमी के गड्ढे में गिरने के बाद जो स्टार्ट होता है वो मूवी के अंत तक आपको मजा देता है। तो इस मूवी को बिलकुल भी मिस मत करना।


Conclusion

तो दोस्तों , यह था हमारा आज का लेख 10 Best Highest-Rated South Indian Movies on IMDb के बारे में। हमे कमेंट करके जरूर बताइयेगा की आप लोगों ने इस लेख को पढ़ने से पहले कौन कौन सी मूवी देखि थीं , और आपकी इस लिस्ट में से पसंदीदा मूवी कौन सी है। लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद। 

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)