10 Best South Indian Suspense Thriller Movies In Hindi Dubbed

Vinod Pandey
By -
0

हम सभी सस्पेंस मूवीज फैंस के लिए साल 2023 काफी अच्छा गया। हमें बहुत सी दिमाग को घुमा देने वाली सस्पेंस मूवीज हिंदी में देखने को मिली जिनमें से कुछ मूवीज आपने देखि  होगी तो कुछ सस्पेंस मूवीज आपसे छूट गई होगी। 


तो अभी हम उन सभी top 10 best South Indian suspense movies की बात करने वाले हैं जो हमें हिंदी वर्जन में देखने को मिली। नंबर 1,2,और 3 पर बहुत ही धमाकेदार मूवी होने वाली है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढियेगा। 


10 Best South Indian Suspense Thriller Movies In Hindi



Table of Contents

10. Cadaver 

IMdb Rating: 6.6

नंबर 10 पर आती है मर्डर मिस्ट्री मूवी Cadaver जो कहानी थी एक पैथोलोजिस्ट की जो मूवी में बेरहमी से की गई दो डॉक्टर की मौत के पीछे की मिस्ट्री को सॉल्व करने की कोशिश करती है। 


मूवी अपने इन्वेस्टिगेशन हिस्से में तो अच्छा परफॉर्म करती है पर कहीं पर हमसे इमोशनली नहीं कनेक्ट कर पाती। साथ में वो जो हमें एक सस्पेंस मूवी में देखने को मिलता है वो भी यहां पर हम मिस करते हैं। कहानी पूरी तरह से अपनी मर्डर मिस्ट्री से हमें बांधे रखने की कोशिश करती है। 


कहीं कहीं पर इसकी स्क्रीन पर कहानी कमजोर दिखाई देती है। पर हाँ ,जो एक BGM इसमें इस्तेमाल की गई है वो काफी इंटरेस्टिंग है। कुल मिलाकर एक सस्पेंस मूवी के तौर पर ये मूवी हमें काफी अच्छे अनुभव देती है। 




9. V1 Murder Case /Mission 118  

IMdb Rating: 6.8/6.4

नंबर 9 पर दो सस्पेंस मूवी हैं और दोनों की स्टोरी काफी इंटरेस्टिंग है। V1 Murder Case जहां पर हमें एक फोरेंसिक एक्सपर्ट के माध्यम से एक मर्डर मिस्ट्री केस को सॉल्व करते हुए दिखाती है, जहां पर सस्पेंस के साथ हमें काफी अच्छे थ्रिल भी देखने को मिलता है। 


कैरेक्टर में डेप्थ देकर सस्पेंस के साथ प्लॉट को काफी दिलकश बनाया गया है। फर्स्ट सेकेंड दोनों ही हाफ में मूवी हमें बांधे रखने की पूरी कोशिश करती है, और अप्रत्याशित ट्विस्ट एंड टर्न से हमें बांधकर रखती है। दूसरी मूवी है Mission 118 जो काफी अच्छी मर्डर मिस्ट्री मूवी है। 


इस मूवी में अपना हीरो अपने सपने में एक मर्डर होते हुए देखता है, जो 118  नंबर के एक रहस्मयी कमरे से कनेक्टेड था। 




8. Yashoda

IMDb Rating: 7.4

एक मर्डर मिस्ट्री मूवी न होने के बाद भी यशोदा अपने सस्पेंस एंड फास्टेस्ट स्क्रीन प्ले के थ्रू हमें कहानी के अंत तक बांधे रखती है। जहां पर काफी अच्छे ट्विस्ट एंड टर्न भी हमें देखने को मिलते है। 


यशोदा कहानी है एक गरीब लड़की की जो पैसों के खातिर सरोगेसी के माध्यम से  दूसरे के बच्चे को खुद जन्म देने एक रहस्मय सरोगेसी सेंटर में जाती है, जहां के रहस्य जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। 


यह भी पढ़ें : 10 Best Highest-Rated South Indian Movies on IMDb 2024


जैसा कि मैंने कहा फर्स्ट सेकेंड दोनों ही हाफ में मूवी अपने ट्विस्ट एंड टर्न से हमे बांधे रखती है। इसके बाद भी पता नहीं क्यों मूवी देखने के बाद हमें वो सैटिस्फैक्शन नहीं मिलती। यकीन मानिये इस मूवी के  ट्विस्ट एंड टर्न काफी ज्यादा आप इंजॉय करने वाले हो। 




7. Rorschach 

IMDb Rating: 7.1

वह मूवी जिससे मैं सबसे ज्यादा संतुष्ट हूं वो है ममूटी सर की मूवी Rorschach .  यह कहानी है एक एनआरआई की जो अपनी मिसिंग वाइफ को ढूंढने गांव के एक अजीब से घर में रहने लगता है। तो वो वहां क्यों रह रहा है? वो क्या चाहता है, उसका मकसद क्या है?


ये बहुत ही एंगेजिंग रूप से सस्पेंस सीन के माध्यम से दिखाया गया है जो बहुत ही ज्यादा सिनेमैटिक है। मतलब की सिंपल कहानी होते हुए भी इसकी प्रेजेंटेशन इतनी खूबसूरत है कि आंखें नहीं हटती, क्योंकि आप मूवी देखने के बाद निष्कर्ष निकलोगे तो ये एक प्रतिशोध लेने की कहानी है। 


किसी रिवेंज स्टोरी की ऐसी प्रेजेंटेशन आपने पहले  नहीं देखी होगी। साथ में जो ममूटी जी की एक्टिंग है और  मूवी का जो BGM है ये सब देखने और महसूस करने में काफी मजा आता है।  




6. Salute 

IMDb Rating: 7

एक सस्पेंस मूवी में ऐसे दिमाग घुमाने वाली एंडिंग मलयालम फिल्म इंडस्ट्री ही दे सकती है, जहां पर मूवी कई बार देखने के बाद शायद ही आपको इसकी एंडिंग समझ आएगी। 


तो Salute मूवी की कहानी फिलहाल ऑफ ड्यूटी पुलिस ऑफिसर को फॉलो करती है। जहां पर वो अपने पुराने पाप को सुधारने की कोशिश करता है। जिसमें पहले वो अपने ऑफिसर्स के साथ एक मर्डर मिस्ट्री केस में एक बेगुनाह को फंसा देता है। 


तो अब अरविंद वाकई में उस मर्डर मिस्ट्री केस को सॉल्व करके उस खूनी को पकड़कर उस बेगुनाह को बचाना चाहता है। इस मूवी में सस्पेंस तो है, पर थ्रिल नहीं है। 


यकीन करिये मूवी के इन्वेस्टिगेशन सीन बहुत ही आकर्षक है। आप पूरा समय कहानी से बंधकर रहते हो? क्लाइमेक्स तो इसकी जान है। वैसे आप इसके क्लाइमेक्स को अच्छे से देखोगे तो इसकी एंडिंग समझ आ जाएगी। 




5. Vikrant Rona 

IMDb Rating: 7.1

विक्रांत मूवी से जो आशाएं थी वो तो मूवी पूरा नहीं कर पाई। हम इसे एक मर्डर मिस्ट्री के तौर पर देखें जो कि वाकई मूवी है, तो मूवी काफी औसत है। हमें एक सस्पेंस से भरी मर्डर मिस्ट्री कहानी देखने को मिलती है। जहां एक गांव में लगातार बेरहमी से हत्या हो रही है। 


सभी का कहना होता है कि ये काम किसी ब्रह्मराक्षस का है। अपना हीरो जो इस मर्डर मिस्ट्री केस को इन्वेस्टिगेशन कर रहा है, उसके भी कुछ रहस्य है जो उसे ग्रे शेड में रखती है जो कहानी में एक नया ट्विस्ट जोड़ देती  है। वैसे सस्पेंस के साथ ट्विस्ट एंड टर्न इस मूवी की जान है, जो क्लाइमेक्स में बहुत ही ज्यादा इंजॉय कर पाते हो। 




4. Hit The First Case 

IMDb Rating: 7.6

दो साल के बाद आखिरकार हमें ये दिमाग घुमाने वाली सस्पेंस मूवी हिंदी में देखने को मिल ही गई। मूवी एक मिसिंग केस को फॉलो करती है, जो आगे एक मर्डर मिस्ट्री कहानी में बदल जाती है। दोनों ही हाफ में मूवी अपने कसे हुए स्क्रीन प्ले से हमें बांधे रखती है। 


मूवी की पॉजिटिव पॉइंट है इसकी अप्रत्याशित एंडिंग और ट्विस्ट एंड टर्न, जो आप सोच भी नहीं सकते। मूवी पूरे समय असली खूनी से हमारा ध्यान हटाकर रखती है पर ये महसूस करवाती है कि खूनी यही है। साथ में विश्वास सेन का जो अतीत दिखाया गया  है वो भी कहानी में गंभीरता प्रदान करती है। 


तो ये एक ऐसी सस्पेंस मूवी है जो अंत तक आपको बांधे रखती है। यह मूवी ऐसा ट्विस्ट एंड टर्न देती है जो आपने सोचा भी नहीं होगा । मूवी का दूसरा भाग भी आ गया है जिसमें अदिवि शेष स्टारकास्ट में है। मूवी का सस्पेंस बहुत ही लाजवाब है। 




3. Suzhal The Vortex 

IMDb Rating: 8.2

नंबर तीन पर एक सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज है जिसकी कहानी आपके होश उड़ा देगी। दोस्तों , माना इस लेख में हमें सिर्फ सस्पेंस मूवीज की ही बात करनी चाहिए थी, पर  आप भी जानते हो कि साउथ में सस्पेंस वेब सीरीज कितनी कम बनती है। ये एक ऐसी वेब सीरीज है जिसका सस्पेंस और ट्विस्ट आपको इसका फैन बना देगा । 


कहानी एक छोटे से गांव की है जहां एक रात एक लड़की खो जाती है। उसी रात उस गांव की सीमेंट फैक्ट्री को खाक कर दिया जाता है। जिसके बाद दोनों ही घटनाओं की जांच शुरू होती है। 


देखते ही देखते यह कहानी एक बहुत ही आकर्षक सस्पेंस सीरीज का रूप ले लेती है, जिसके सभी कैरेक्टर्स के अपने अपने  रहस्य है जो कहानी को बहुत ही ज्यादा रोचक बनाते है। इसके 8 एपिसोड हैं  जो कहीं पर भी आपको निराश होने का मौका नहीं देते। 




2. Gumnam (Rakshasudu)

IMDb Rating: 8

नयी ऑडियंस को गुमनाम यानी रक्षासुडु वही सस्पेंस देती है, जो रत्सासन ने हमें दिया था।रत्सासन भी एक मास्टर पीस है पर  रक्षासुडु में भी हम कुंडा की  परफॉर्मेंस को नजरअंदाज नहीं कर सकते। मूवी रीमेक है तो कहानी स्क्रीनप्ले में हमें वही सब कुछ देखने को मिलता है जो रत्सासन में हमें देखने को मिला था। 


एक साइको है जो लड़कियों को किडनैप करने के बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर देता है। तो वह साइको कौन है? क्या पुलिस उसे रोक पाएगी? यह सब आगे की कहानी है। वैसे इस मूवी की डायरेक्शन काफी अच्छी है। 


कुछ मूवीज होती हैं जिनका रीमेक ना ही किया जाए तो बेहतर होता है। मेरी राय में रत्सासन उनमें से एक है। वैसे आपको मूवी कैसी लगी, कमेंट में डिस्कस करें। 




1. Anjaam Pathiraa

IMDb Rating: 7.9

और अब बात करते हैं इस लिस्ट की नंबर वन सस्पेंस मूवी की जिसकी सस्पेंस ने आपको भी इसके अंत तक कहानी से बांधकर रखा होगा। इस कहानी में खूनी है जो लगातार एक के बाद एक खून कर रहा है जिसे रोकने का काम पुलिस के साथ एक क्रिमिनोलॉजिस्ट करता है जो बहुत ही अच्छे से साइको किलर को समझता है। 


वो साइको कौन है? वो क्या चाहता है? क्या पुलिस उसे रोक पाएगी? कितने  खून होने वाले हैं। ये सब आप मूवी देख कर पता कर सकते हैं।  तो नंबर वन पर है Anjaam Pathiraa जिसे हिंदी में पुलिस स्टोरी के टाइटल से डब किया गया है। मूवी वाकई में एक बहुत ही सस्पेंस थ्रिलर मूवी है जो सभी ऑडियंस को एक न एक बार देखनी चाहिए। 




निष्कर्ष 

वैसे जितना समय इन सभी सस्पेंस मूवीज को हिंदी में आने में लग रहा है, कहीं न कहीं ऑडियंस में इनका रुझान काफी कम होता जा रहा है। वैसे, आपका इस बारे में क्या कहना है, नीचे कमेंट में डिस्कस करें। तो ये थी दोस्तों आज की हमारी हमारी Top 10 Best South Indian Suspense Thriller Movies In Hindi। अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)