Top 5 Best South Indian Suspense Thriller Movies (IMDb) 2024 (Part 1)

Vinod Pandey
By -
0

अमेजिंग सस्पेंस, मर्डर मिस्ट्री मूवी के एक और लेख में आपका स्वागत है। आज  हम 5 Best South Indian Suspense Thriller Movies की बात करने वाले हैं जो आपका दिमाग घुमाने वाली है। कुछ फिल्में साइको सस्पेंस थ्रिलर होने वाली है। नंबर 1 की मूवी को किसी भी कीमत पर मिस मत करना वो हिंदी में भी डब की गई है। तो चलिए आज की टॉप 5 लिस्ट को शुरू करते हैं। 


Top 5 Best South Indian Suspense Thriller Movies (IMDb) 2024


Table of Contents


5. Marichi / Tantiram 

IMdb Rating : 7.5 /8  

नंबर 5 पर दो सस्पेंस मूवी है। दोनों को ही आप मिस मत करना। एक साइको एक के बाद एक डॉक्टर का खून कर रहा है। वो एक डॉक्टर को एक जंगल में मारता है। दूसरा खून एक समुन्द्र के तट पर करता है। तीसरे को एक पब के अंदर खत्म करता है और चौथे को हॉस्पिटल में। 

उसके इतने खून करने के बाद सबकी हालत खराब है। तो कौन है साइको? सिर्फ डॉक्टर ही इसका टारगेट क्यों है? कैसे पुलिस इसे रोकेगी, ये मूवी की कहानी है जो सच कहूं तो इंटरेस्टिंग है। 

इसके अपने नेगेटिव पॉइंट्स भी हैं। जैसे कि स्टोरी अच्छी है, पर कैरेक्टर में हमें  गहराई देखने को नहीं मिलती। ऊपर से पहला हाफ हमें  पूरी तरह से बांधे नहीं रख पाता है। मूवी का नाम है मारीचि, अच्छी मूवी है तो देख सकते हो। 



दूसरी मूवी है तन्तीरम जिसकी IMdb रेटिंग है 8 . ये मूवी कहानी है एक ऐसे आदमी की जो औरतों से नफरत करता है। जब इसकी शादी होती है तो उसका यह नफरत खत्म हो जाता हैऔर वो पूरी तरह से बदल जाता है। 

उसके अचानक से बदलने के पीछे का क्या कारण है? ऐसा क्यों हुआ? ये आगे की कहानी है। मूवी तो अच्छी है पर इसे दो भागों में बनाने के चक्कर में बेकार में ही खींचा गया है। जो सभी सवालों के जवाब दिए बिना ही खत्म हो जाती है। तो ठीक ठाक मूवी है और  इसे आप  प्राइम वीडियो पर देख सकते हो। 




4. Paapan 

Imdb Rating : 6.8  

पुलिस को मिलती है एक आदमी की लाश जिसे बेरहमी से मारकर पेड़ पर एक बैग में टांग दिया गया था। आगे की इन्वेस्टिगेशन से पता चलता है की यह एक साइको का काम है। तो कौन है ये साइको? क्यों लोगों को मार रहा है? उन्हें मारने के बाद एक निशान क्यों छोड़ जाता है, आगे और कितनों का खून करने वाला है ये सब आपको इस मूवी में देखने को मिलेगा। मूवी का नाम है पापन। 

इंटरेस्टिंग बात ये है कि मूवी शुरू से ही आपको बांधे रखती है। जैसे कि जिस तरह से जो डेडबॉडी मिलती है, जिस तरह का निशान उसके बॉडी पर होता है। मौत के कारण भी काफी अजीब होते है। ये सभी चीजें पैदा करती है कि कैसे साइको को पुलिस रोकेगी। 

ये साइको आखिर है कौन? हां, बीच बीच में स्क्रीनप्ले थोड़ी सी बोरिंग होती है। इसकी इन्वेस्टिगेशन से मूवी का ट्विस्ट एंड टर्न आपको बहुत ही ज्यादा पसंद आएगा। तो जी फाइव पर मूवी को सबटाइटल्स के साथ देख सकते हो। 




3. Atharva/ Ooru Peru Bhairavakona 

Imdb Rating : 7. 8 / 5.8  

नंबर 3  की दोनों ही मूवीज को आपको मिस नहीं करना चाहिए। दो खून हुए हैं , जहां पुलिस को एक एक्ट्रेस की डेडबॉडी उसके ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलती है। जिनका किसी ने गोली मारकर खून कर दिया था। तो किसी ने दोनों का खून किया? खूनी दोनों से क्या चाहता था ? ये मिस्ट्री आगे की कहानी है जिसे पुलिस डिपार्टमेंट की डिटेक्टिव टीम सॉल्व करने की कोशिश करती है। 

पहली मूवी अथर्व एक मर्डर मिस्ट्री मूवी है। मूवी के पहला हाफ आप बहुत ही ज्यादा इन्जॉय करने वाले हो। फर्स्ट हाफ में इनवेस्टिगेशन टीम अपना ग्रिप बनाकर रखती है। मामला सेकंड हाफ में गड़बड़ हो जाता है। 

जहां हीरोइज्म दिखाने के चक्कर में स्क्रीन पर मूवी पक सी जाती है। ऊपर से मूवी की एंडिंग भी थोड़ी अजीब लगती है। अच्छी मूवी है तो देख सकते हो। 



दूसरी मूवी है ओरु पेरू भैरवकोना। यह आनंद और संदीप की एक फैंटसी मूवी है, जिसमें ट्विस्ट एंड टर्न के साथ हमे एक नया कॉन्सेप्ट देखने को मिलता है। हालांकि कहानी अपना फर्स्ट हाफ कॉमेडी में ज्यादा वेस्ट करती है, जिसे मूवी के कॉन्सेप्ट में इस्तेमाल किया जा सकता था। 

कहानी एक रहस्यमयी गांव की है , जिसमें जो भी आदमी अंदर जाता है वो अपनी मर्जी से बाहर नहीं आ सकता। ऐसा क्या है उस गांव में ? इसकी मिस्ट्री क्या है? कैसे अपना हीरो इसमें फंसता है, कैसे वो सभी बाहर आएंगे। यही मूवी की कहानी है तो। 

कुल मिलाकर मुझे मूवी पसंद आई, क्योंकि सस्पेंस के साथ एक इमोशनल स्टोरी, ढेर सारी कॉमेडी देखने को मिलती है। तो अच्छी मूवी है। प्राइम वीडियो पर आप इसे देख सकते हो। 




2. Manjummel Boys 

नंबर 2 की मूवी कोई सस्पेंस नहीं है। बस अपनी स्टोरी से आपकी सांसे रोक देगी। कहानी खत्म होने के बाद आप इस मूवी के फैन हो जाओगे। तो कुछ दोस्त तमिलनाडु की पहाड़ी पर एडवेंचर करने जाते हैं। उनका ये एडवेंचर एक बुरे सपने में तब बदल जाता है जब उनका एक दोस्त एक गुफा के सबसे गहरे गड्ढे में गिर जाता है। 


यह भी पढ़ें : 

10 Best Highest-Rated South Indian Movies on IMDb 2024

10 Best Highest-Rated South Indian Movies on IMDb 2024

10 Best South Indian Suspense Thriller Movies In Hindi Dubbed 2024


उस गड्ढे को डेविल्स किचन कहते हैं, जिसका शिकार अब तक 13 लोग बन चुके हैं। जिसमें गिरने के बाद आज तक कोई बाहर नहीं आया। तो क्या उनका दोस्त जिंदा बाहर आ पाएगा या ये सभी उसे बचा पाएंगे। ये आगे की कहानी है जो बहुत ही ज्यादा थ्रिलिंग सीन से भरी हुई है। 

इस मूवी की IMdb  रेटिंग है 8.5 ,जो की बहुत ही दमदार रेटिंग मानी जाती है। इस मूवी की खासियत यह भी है कि इसमें सब कुछ नेचुरल होता है। चाहे उनका ट्रिप पर जाना हो, गड्ढे में गिरना हो, गड्ढे में गिरने के बाद भी उसे कैसे बाहर निकाला गया। 

इस एक मिशन के साथ कहानी में और भी काफी चीजें चल रही होती है जो स्क्रीनप्ले में गहराई देती है। यह एक अद्भुत मूवी है इसे मिस मत करना।




1. Abraham Ozler 

IMdb Rating: 6.8

और अब बात करते हैं इस लिस्ट की नंबर वन मूवी की। तो अंजम पथिरा  के डायरेक्टर की एक और साइको सस्पेंस थ्रिलर मूवी जो आपके होश उड़ाने वाली है। अच्छी बात है कि इस मूवी को आप हिंदी में भी देख सकते हो। तो यह कहानी है एक साइको की जो एक के बाद एक लोगों का खून कर रहा है। 

अजीब बात ये है कि सभी डेडबॉडी के पास एक नोट मिलता है जिसमें हैप्पी बर्थडे लिखा होता है। तो ये साइको कौन है? खून करने के बाद हैप्पी बर्थडे क्यों लिखता है? ये आगे कितनों का खून करेगा। ये सब एक आईपीएस ऑफिसर जानने की कोशिश करता है। उसे रोकने की कोशिश करता है जो खुद भी अपनी बीवी बच्ची को खोने के बाद दर्द में है। 

इस मूवी का  फर्स्ट हाफ जो काफी ज्यादा एंगेजिंग है, उनकी एक्टिंग इन्वेस्टिगेशन को और भी इंटरेस्टिंग बनाती है। नैरेशन भी काफी अच्छा है। हां, सेकंड हाफ थोड़ा कमजोर है। अगर आपने अंजम पथिरा देखी है तो उससे हटकर कुछ यहां पर देखने को नहीं मिलता। 

इस मूवी में काफी सारे एंगेजिंग एलिमेंट्स है जो आपको इस मूवी को पसंद करने पर मजबूर कर देंगे । हिंदी में इस मूवी को डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते हो।




Wrapping Up 

तो दोस्तों ये थी हमारी आज की Top 5 Best South Indian Suspense Thriller Movies 2024 जिनकी स्टोरी लाइन हमने आपको बता दी है। अब आगे आप इनमे से कौन सी मूवी देखने पसंद करते हैं हमे जरूर बताएगा। अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद। 
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)