Top 5 Best South Indian Hindi Dubbed Movies

Vinod Pandey
By -
0

हाल ही में कुछ नई अमेजिंग साउथ इंडियन मूवीज हिंदी में आई है जो किसी भी कीमत पर आपको मिस नहीं करनी चाहिए। 


कार्तिक कि जापान, यू ट्यूब पर हिंदी में आई एक सस्पेंस मूवी मिनाक्षी और कॉमेडी मूवी शेषम माइक इल फातिमा जैसे मूवी को स्किप करने के बाद भी मेरे पास आपके लिए टॉप फाइव फिल्म्स है, जिसे डिस्कस करने के लिए मैं बेताब हूं। तो यह आर्टिकल काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है, तो अंत तक इसे जरूर पढ़ियेगा । 


Top 5 Best South Indian Hindi Dubbed Movies on IMDb


Table of Contents

5. Mangalavaaram

IMDB Rating :7.1  

एक गांव में एक के बाद एक लोगों की अचानक से खून हो रहा है। दो चीजें ये सभी मारे गए लोगों में कॉमन थी। सभी लोगों का किसी न किसी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। लेकिन ये सभी खून सिर्फ मंगलवार के दिन ही किये जाते हैं। 


तो कौन है वो खूनी जो सभी अफेयर चल रहे लोगों का खून करता है। सिर्फ मंगलवार के दिन ही वो क्यों खून करता है? ये सस्पेंस मूवी की कहानी है। तो नंबर 5 पर है मंगलावारम  सस्पेंस मूवी जिसमे थोड़ी कामुकता भी दिखाई गयी है। पर कुलमिलाकर देखा जाए तो यह काफी अच्छी मूवी है। 


मूवी अपने पहले घंटे  में अपना बेस्ट नहीं दे पाती। जो कहानी चल रही होती है, पायल राजपूत को लेकर जो  मर्डर मिस्ट्री की जाती है वो कहानी में इंट्रेस्ट बनाए रखती है। 


असली मजा सेकंड हाफ में आता है जहां हमें कुछ ट्विस्ट एंड टर्न के साथ पायल राजपूत की बैक स्टोरी जानने को मिलती है, जो काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग होती है। क्लाइमेक्स का फोकस मूवी का बेस्ट पार्ट है। तो इस मूवी को बिलकुल भी मिस मत करना। 




4. Hidimbha

IMDB Rating : 7.4   

हैदराबाद में एक के बाद एक लड़कियां गायब  होने लगती है,और इनकी गिनती 16 हो चुकी है जिसके बाद पुलिस पर प्रेशर बनाया जाता है कि वो इन गायब हो गई लड़कियों के पीछे की मिस्ट्री को सॉल्व करें। इसके बाद दो पुलिस ऑफिसर इस मिस्ट्री को जानने की कोशिश करते हैं। 


तो कौन है वो जो सभी लड़कियों को किडनैप कर रहा है। वो इतने लड़कियों के साथ क्या करता है। ये सस्पेंस मूवी की कहानी है जो अपने फर्स्ट हाफ से ज्यादा आपको अपने सेकंड हाफ में इंगेज रखेगी। 


तो देखा जाए तो हिडिम्बा का प्लॉट काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग है जो मिसिंग केस की कहानी है जो मूवी को एक प्रॉपर सस्पेंस थ्रिलर बनने का मौका देती है, जो हम ऑडियंस को और भी ज्यादा चौंका सकती थी। काफी हद तक मूवी सेकंड हाफ में अपने ट्विस्ट एंड सस्पेंस के साथ हमें सरप्राइज भी करती है। 


फर्स्ट हाफ को देखा जाए तो जिस तरह के कैरेक्टर्स, जिस तरह का नैरेशन हमें देखने को मिलता है कहानी में, फिर ज्यादा खूनखराबा का इस्तेमाल कर सीन्स को इंटेंस बनाने की कोशिश की गई है, जो अच्छे से वर्क नहीं कर पाती। हां, मूवी इंटरेस्टिंग है। यूट्यूब पर हिंदी में देख सकते हो। 




3. DD Returns /Parking 

IMDB Rating : 6.3 /7  

नंबर तीन पर दो मूवी है। एक कॉमेडी हॉरर मूवी है और दूसरी पार्किंग थ्रिलर मूवी है। दोनों ही मूवीज आपको काफी ज्यादा पसंद आएगी। DD Returns की कहानी है तीन दोस्तों की, जो चुराए हुए पैसों का बैग एक भूतिया बंगले में छिपा देते हैं। जब वो बैग को वापस लेने जाते हैं तब वो उसके अंदर फंस जाते हैं। 


उस बैग के पीछे तीन और ग्रुप लगे हुए हैं। तो उस हॉन्टेड बंगलो में क्या क्या उनके साथ होता है ये मूवी की कहानी है। तो संथानम की मूवी है तो नो डाउट की आपको भर भर कर कॉमेडी देखने को मिलती है। मूवी की कहानी भी मुझे काफी इंटरेस्टिंग लगी। 


जिस तरह से सेकंड हाफ में उस बंगले के अंदर हमें कॉमेडी सीक्वेंस देखने को मिलते हैं  यकीन करो आप हंस हंस के पागल होने वाले हो। फर्स्ट हाफ में थोड़ी सी कॉमेडी पर ज्यादा ध्यान दिया जा सकता था। 




सेकंड मूवी पार्किंग कहानी है दो पड़ोसियों की, जिसमें से एक आदमी जब एक नई कार खरीदता है तब पार्किंग को लेकर क्या क्या हंगामा मचता है यह  मूवी की कहानी है। तो मूवी काफी डीसेंट तरीके से स्टार्ट होती है। आपको ऐसा लगेगा कि ये ड्रामा मूवी है। 


जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उसके साथ थ्रिल भी बढ़ता जाता है जो मूवी को और भी ज्यादा एंगेजिंग बनाती है। तो कहानी काफी सिंपल है पर बहुत ही ज्यादा इंटरेस्टिंग भी है। इस मूवी को आप हिंदी में हॉटस्टार पर देख सकते हैं ,तो बिलकुल भी  मिस मत करीयेगा। 




2. Salaar 

IMDB Rating : 6.8 

नंबर 2 में आती है प्रभास की सालार। सच कहूं तो जिस तरह इस मूवी की कहानी में गहराई है , अगर फर्स्ट हाफ में वो सब कुछ अच्छे से केजीएफ की तरह सिंपल रख के दिखाया जाता तो ऑडियंस भी पागल हो जाती। 


यह भी पढ़ें : 

10 Best Highest-Rated South Indian Movies on IMDb 2024

10 Best Highest-Rated South Indian Movies on IMDb 2024

10 Best South Indian Suspense Thriller Movies In Hindi Dubbed 2024


तो सालार पार्ट वन सीज फायर कहानी है दो दोस्तों की जो एक दूसरे के लिए कुछ भी कर सकते थे। तो जब एक दोस्त की जान खतरे में होती है तब क्या दूसरा उसे बचा पाएगा यह  मूवी की कहानी है। 


प्रशांत नील जिस तरह से अपने मूवी की बिल्डिंग पर ध्यान देते हैं, जिस तरह से वो इंसान के एक रिलेशनशिप के ऊपर पूरी कहानी को रखते हैं वो सच में अमेजिंग है। 


मूवी में एक बार के लिए आपको सब कुछ समझ नहीं आएगा। ये पक्का है कि जब आप एक बार अच्छे से कहानी समझ जाओगे तब आप अंदाजा लगा सकते हो कि इसका सेकंड पार्ट कितना ज्यादा बेहतरीन हो सकता है। हालाँकि मूवी में कुछ खामियां है पर यह आपको पूरे मजे देती है तो मिस मत करना। 




1. Toby 

IMDB Rating : 7.3  

तो आखिरकार ये मूवी हिंदी में आ चुकी है। कहते हैं कि आप क्या करते हो ये मायने नहीं रखता, मायने यह रखता है की वो काम आप कैसे करते हैं।  ये मूवी उसका बेस्ट एग्जाम्पल है। 


मूवी की कहानी काफी सिंपल है। एक गूंगा आदमी जो बचपन में ही अपनी आवाज खो देता है और जो दिमाग से थोड़ा टेढ़ा है। तो किस तरह से एक अनाथ बच्ची के उसके जिंदगी में आने से उसकी लाइफ चेंज हो जाती है। कैसे वो इस जालिम दुनिया में सर्वाइव करता है, यह उसकी कहानी है। 


वैसे कहानी एक रिवेंज है जो पूरी मूवी देखकर आप जान जाओगे। मूवी छोटी छोटी कहानियों से बिल्ड अप बनाती है। उसके बाद हमे एक काफी जोरदार सीक्वेंस देखने को मिलता है। बिल्डअप इतना सटीक होता है कि आगे आने वाला छोटा सीक्वेंस भी काफी अमेजिंग हो जाता है। 


इसके साथ जो डिटेलिंग दी गई है जो हमें क्लाइमेक्स में काफी अलग तरह की एंडिंग देखने को मिलती है। जिस तरह से उसे एक भगवान की तरह प्रदर्शित किया गया है। ये सब कुछ मूवी को काफी ज्यादा अमेजिंग बनता है। मूवी की स्टोरी टेलिंग और राज शेट्टी की एक्टिंग इसे एक मस्ट वॉच मूवी बनाती है। इस मूवी को आप हिंदी में सोनी लिव पर देख सकते हो। 




Wrapping Up 

तो दोस्तों ये थी हमारी आज की Top 5 Best South Indian Hindi Dubbed Movies on IMDb जिसमे हमने आपको इन सारी मूवीज की स्टोरी लाइन,पॉजिटिव पॉइंट्स , नेगेटिव पॉइंट्स और रेटिंग बता दी है। अब आगे आप इनमे से कौन सी मूवी देखना पसंद करते हैं हमे जरूर बताएगा। अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)