8 Must-Watch South Indian Mystery Suspense Thrillers Movies

Vinod Pandey
By -
0

 स्वागत है दोस्तों एक बार फिर से हमारी वेबसाइट पर। दोस्तों ,आज मैं आपके सामने साउथ की कुछ धमाकेदार मूवीज को लेकर आया हूँ जिनमें आपको एक यूनिक स्टोरीलाइन देखने को मिलेगी और सस्पेंस थ्रिलर की कमी भी बिल्कुल महसूस नहीं होगी। तो इस लिस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ियेगा ताकि आपको सभी मूवीज के बारे में अच्छे से पता चल सके और ज्यादातर मूवी आपको हमारी साइट पर ही मिल जाएगी।


8 Must-Watch South Indian Mystery Suspense Thrillers Movies


Table of Contents


8. Mahira 


Movie Name Mahira
IMDb Rating 5.7/10
Genre Action, Thriller
available on Youtube N

नंबर एक पर आती है साल 2019 की एक एक्शन थ्रिलर मूवी महिरा। मूवी के स्टारकास्ट में आपको राजवीर सेठी और वर्जिनिया कोसे जैसे कलाकार नजर आएंगे। 


कहानी की बात करें तो एक मां की जिंदगी में उथल पुथल मच जाती है जब उसके बीते हुए कल में हुई घटनाएं दोबारा उसके सामने आने लगती है और उसे खुद की बेटी को हथियारों से बचाना पड़ता है। तो कौन है ये हत्यारे और क्या चाहते हैं, जानने के लिए आपको ये मूवी देखनी होगी। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग है 5.7 । 


मूवी का प्लॉट अच्छा है। मूवी की स्टोरी शुरू से लेकर आखिर तक आपको बिल्कुल भी बोर फील नहीं कराएगी बल्कि अच्छे से इंगेज करके रखेगी। कन्नड़ की मस्त एक्शन थ्रिलर मूवी में से यह भी एक बहुत ही कमाल की मूवी है। अगर मिस कर दी है आपने तो एक बार जरूर देखिएगा। 


यह भी पढ़ें : 

10 Best Highest-Rated South Indian Movies on IMDb 2024

10 Best Highest-Rated South Indian Movies on IMDb 2024

10 Best South Indian Suspense Thriller Movies In Hindi Dubbed 2024


7. Udgharsha 


Movie Name Udgharsha
IMDb Rating 6.7/10
Genre Action, Thriller
available on Youtube Ye

नंबर वन पर हमने रखा है साल 2019  की एक एक्शन थ्रिलर मूवी उद्घरषा , जिसमें आपको साई धंसिका और कबीर दुहन जैसे कलाकार देखने को मिल जाएंगे। 


कहानी की बात की जाए तो अदित्या नामक एक लड़का एक लड़की को एक पार्टी में प्रपोज करने वाला होता है। तभी उस पार्टी में किसी की हत्या हो जाती है। ऐसे में रश्मी कहीं गायब हो जाती है। तो अब अदित्या को रश्मी को ढूंढना होगा। रश्मि को क्या किसी ने किडनैप किया है? अगर हां तो कैसे कैसे वो रश्मी तक पहुंचेगा। कैसे अदित्या रश्मी को ढूंढेगा ये आपको मूवी में देखना होगा। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग है 6.7 । 


मूवी के डायरेक्टर ने कुछ नए चेहरों के साथ इस मूवी की शुरुआत की थी और मूवी बहुत सी ऑडियंस को पसंद भी आई थी। मूवी में बहुत ही अच्छे लेवल का सस्पेंस बना रहता है जो कि दिखाता है कि मूवी का प्लॉट कितना बेहतरीन है। बाकी ठाकुर अनूप सिंह की एक्टिंग जबरदस्त है। 


Watch The Movie on Youtube



6. Meter 


Movie Name Meter
IMDb Rating 6.7/10
Genre Action, Thriller
available on Youtube Yes

नंबर छह पर आती है साल 2023 की एक एक्शन थ्रिलर मूवी मीटर। मूवी में आपको किरण अब्राहम और अतुल्य रवि जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। 


कहानी की बात करें तो अर्जुन नामक एक लड़का अपने पिता के दबाव के कारण झिझकता हुआ पुलिस ऑफिसर तो बन जाता है, लेकिन जब उसका टकराव एक मंत्री से होता है तब उसके स्वभाव में बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। तो क्या होता है पूरी कहानी में आपको मूवी में देखकर जाना होगा। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग है 3.7। 


किरण अब्राहम के करियर की यह पहली एक्शन थ्रिलर मूवी है जिसमें उनका काम बहुत ही ज्यादा अच्छा है। एक्टिंग पूरी सॉलिड है और एक्शन सीक्वेंस भी एकदम कमाल के हैं, जैसा कि हर एक्शन थ्रिलर मूवी में होने चाहिए। स्क्रीनप्ले मूवी का थोड़ा धीमे जरूर रहता है। बाकी मूवी अच्छी है। 


Watch The Movie on Youtube




5. Ajagajantharam 


Movie Name Ajagajantharam
IMDb Rating 6.7/10
Genre Crim, Thriller
available on Youtube Yes

नंबर पांच पर आती है साल 2021 की एक क्राइम थ्रिलर मूवी अजगजनथरम। मूवी में आपको एंटोनी वर्गेसे और अर्जुन अशोकन जैसे कलाकार देखने को मिल जाएंगे। 


कहानी की बात की जाए तो लाली एक अहंकारी महावत होता है जो मंदिर में उत्सव के दौरान एक युवक को मुक्का मार देता है। जिसके बाद वह ग्रामीण महावत के समूह से भिड़ जाते हैं। जिससे बहुत बड़ी लड़ाई छिड़ जाती है। तो ऐसे में आगे पूरी मूवी में क्या क्या होता है जानने के लिए दोस्तों आपको ये मूवी देखनी होगी। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग है 6.7। 


यह परफेक्ट क्राइम थ्रिलर मूवी है। मूवी देखते देखते आपकी आंखें बिल्कुल नहीं झपकने वाली है ,मूवी आपको इतना ज्यादा होल्ड करके रखेगी। इस मूवी को देखकर आपको ऐसा लगेगा कि मलयालम मूवी इंडस्ट्री फिक्शन को छोड़कर क्यों रियल लाइफ पर मूवी बनाती है। 


Watch The Movie on Youtube



4. Tamilarasan 


Movie Name Tamilarasan
IMDb Rating 4./10
Genre action, Thriller
available on Youtube Yes

नंबर चार पर आती है साल 2023  की एक एक्शन थ्रिलर मूवी तमिलारसन। मूवी के स्टारकास्ट में आपको विजय एंटनी और माया लाम्बा जैसे कलाकार देखने को मिल जाएंगे। 


कहानी की बात की जाए तो एक पुलिस अधिकारी पूरे अस्पताल पर कब्जा कर लेता है। जब अस्पताल वाले उसके बीमार बेटे के इलाज से इंकार कर देते हैं तब वो पुलिस अधिकारी अपने सीनियर्स के ऑर्डर मानने से भी इनकार कर देता है। तब कहानी में बदलाव आता है। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग है 4.3। 


विजय एंटनी इस मूवी में बिल्कुल अलग रोल में नजर आएंगे जैसा पहले किसी और मूवी में नहीं आये। मूवी शुरू के कुछ मिनट तक आपको पागल करके रखेगी लेकिन थोड़े टाइम बाद मूवी में आप खुद ब खुद इंगेज होना शुरू हो जाओगे। 


Watch The Movie on Youtube



3. Mrs. Serial Killer 


Movie Name Mrs. Serial Killer
IMDb Rating 4.1/10
Genre Drama, Thriller
available on Youtube Yes

नंबर पर तीन पर आती है साल 2020 की एक ड्रामा थ्रिलर मूवी मिसेस सीरियल किलर। मूवी में आपको जेन मैरी खान और जैकलिन फर्नांडिस जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। 


कहानी की बात की जाए एक डॉक्टर को बहुत सारे मर्डर करने के जुर्म में जेल हो जाती है। तब उसकी वाइफ सेम उसी तरीके से मर्डर करना शुरू कर देती है जैसे वो डॉक्टर खुद करता था। तो ये मर्डर का सिलसिला कब तक चलता रहेगा। उस डॉक्टर की वाइफ ये सब मर्डर क्यों कर रही है? आपको मूवी में देखना होगा। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग है 4.1। 


दोस्तों मूवी में सस्पेंस अच्छा बना रहता है लेकिन जब सस्पेंस रिवील होता है तो आपको थोड़ी सी निराशा हो सकती है। अगर आपको सीरियल किलिंग पर बनी मूवी देखना पसंद है तो ये एक अच्छी मूवी है, मिस मत करना। वैसे तो आपमें से बहुत से लोगों ने इस मूवी को जरूर देखा होगा पर जिन्होंने नहीं देखा एक बार जरूर देखना।


Watch The Movie on Youtube



2. Sir Madam Sarpanch 


Movie Name Sir Madam Sarpanch
IMDb Rating 6./10
Genre Drama, Thriller
available on Youtube Yes

नंबर दो पर आती है साल 2023  की एक ड्रामा मूवी सर, मैडम सरपंच। मूवी में आपको ज्योति दुबे और सीमा बिस्वास जैसे कलाकार नजर आएंगे। 


कहानी की बात की जाए जब अमेरिका में पली बड़ी लड़की अना अपने गांव में एक लाइब्रेरी खोलना चाहती है तब वो बहुत सारे राजनेताओं के दबाव में आ जाती है जो चाहते हैं कि गांव में लाइब्रेरी नहीं खुले। तो आगे क्या होता है कहानी में, क्या अना अपनी लाइब्रेरी खोलने का सपना पूरा कर पाती है? अगर हां, तो कैसे? यह सब आपको मूवी में देखना होगा। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग है 6। 


अगर आपको एक सिंपल स्टोरी वाली मूवी जो कि एक गांव में सेट की गई है मतलब बनी है गांव के लोगों और उनकी समस्याओं पर,  ऐसा कुछ देखना है तो इस मूवी को देख सकते हो। बाकी कुछ खास नहीं है मूवी में बेसिक स्टोरी है। 


Watch The Movie on Youtube



1. Guntur Kaaram 


Movie Name Guntur Kaaram
IMDb Rating 5./10
Genre Drama, Thriller
available on Youtube Yes

 नंबर एक पर आती है साल 2024 की एक ड्रामा थ्रिलर मूवी गुंटूर कारम। मूवी में आपको महेश बाबू और सरला जैसे कलाकार देखने को मिल जाएंगे। 


कहानी की बात की जाए तो एक लड़के की मां उससे डॉक्युमेंट्स पर साइन मांगती है, जिस पर लिखा होता है कि वो मां उसे अपना बेटा मानने से इनकार करती है और उस औरत ने अपने बच्चे की बचपन में ही दूसरी शादी करके उसे छोड़ दिया था। तो वो लड़का ऐसे में अपनी मां से उसे छोड़ने की एक्सप्लेनेशन मांगता है। 


तो ऐसे में आगे कहानी में क्या होता है, एक मां अपने बच्चे के साथ ऐसा क्यों कर रही है ये आपको मूवी में देखकर पता लगेगा। मूवी की आईएमडीबी रेटिंग है 5.3। दोस्तों इस मूवी के बारे में क्या बताऊं। महेश बाबू की मूवी है, एक्शन थ्रिलर है तो जिसने नहीं देखी नीचे जाकर देख लीजिये। 


Watch The Movie on Youtube



Wrapping Up 

तो दोस्तों, ये थी हमारी आज की 8 Must-Watch South Indian Mystery Suspense Thrillers Movies जिसमे हमने आपको इन सारी मूवीज की स्टोरी लाइन,पॉजिटिव पॉइंट्स , नेगेटिव पॉइंट्स और रेटिंग बता दी है। अब आगे आप इनमे से कौन सी मूवी देखना पसंद करते हैं हमे जरूर बताएगा। अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)